Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- पूर्णा नगरी भैंसदेही के परम संगीतज्ञ दादा भक्ति सरगी अन्ना साहब जोशी के निज निवास पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री श्री 1008 स्वामी केशवानंद महाराज बड़े दादाजी श्री श्री 1008 स्वामी हरिहरानंद जी महाराज छोटे दादा जी की असीम कृपा से बड़े दादाजी सरकार की पावन पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 1 दिसंबर को विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया सैकड़ो दादा भक्तों ने रथ यात्रा में दादा नाम का जय घोष करते हुए नगर को धर्म मय बनाया।
रथ में सज धज के बिराजे धूनीरमण
जोशी निवास स्थित दादा कुटी से शाम 5:00 बजे महा आरती के पश्चात बड़े दादाजी एवं छोटे दादा जी महाराज की पावन प्रतिमा को पूर्ण श्रृंगार के साथ रथ में विराजित किया गया रथ के आगे दादाजी का निशान झांज मंजिरे नगाड़ा शंख की सुरमई लाल के साथ दादा भक्तों ने दादा नाम का गुणगान किया जिसमें संजय भाऊ जोशी द्वारा दादा का रथ कितना सुहाना लगता है भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है पुण्यतिथि का अवसर जब-जब आता है भक्तों का मन ही मन हर्षित है अटल छात्र मेरे दादाजी का सारे जहां में मशहूर है ऐसे दयाल दादाजी पर हमको तो गुरूर है ऐसी धुन पर दादा भक्तों ने अपने पैरों को जमकर थिरकाया। घर-घर दादा जी महाराज की पवन आरती उतारी गई तत्पश्चात रथ यात्रा का समापन कुटिया पर हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
BETUL NEWS: जांच कर पटवारी के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश
24 घंटे का अखंड नाम स्मरण प्रारंभ हुआ। 2 दिसंबर को दादा कुटी पर पवन अभिषेक आरती के साथ 24 घंटे का अखंड नाम स्मरण भजनों दादाजी का नाम भजन हरिहर जी का नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जिसमें क्षेत्र की समस्त भजन मंडलियों ने दादा नाम का गुणगान किया

