Betul Ki Taja Khabar- जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- भैंसदेही मप्र जन अभियान परिषद एवं नवापुर संस्थान पयोषणी वेलफेयर सोसायटी भैसदेही द्वारा ग्राम पंचायत नवापुर में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड समंवयक विकास कुमरे, नवांकुर संस्था पयोशनी वेलफेयर सोसायटी भैंसदेही से गुलाबराव सेलकरी, राहुल चढ़ोकार, कमलेश कावड़कर, अंकित राठौर, मनीष राठौर ,ग्राम पंचायत सचिव रेखा कनाठे, सहायक सचिव रवि वागद्रे, बीएसडब्ल्यू छात्र कमलेश धोटे, पुष्पा वागद्रे, एकीकृत माध्यमिक शाला के छात्र उपस्थित रहे। नवापुर संस्था पयोशनी वेलफेयर सोसायटी के राहुल चढ़ोकार द्वारा जल संचय अभियान के बारे में समिति को जल सहभागिता एवं सक्रियता से कार्य करने और चिन्हित स्थानों पर माँ पूर्णा की सहायक नदी-नालों पर जल संचय हेतू भैंसदेही क्षेत्र के आसपास एवं सेक्टर क्र 5 में बोरी बंधान सतत किये जाने की बात कहीं।

Betul Daily News- सरांडी विद्यालय में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

Leave a Comment