इकलहरा एवं हिडली के विद्यार्थियों को ठंड से बचने प्रदान की स्वेटर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                           कड़ाके की ठंड में गर्म स्वेटर पाकर बच्चे खुशी से फूले नही समाए

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर चल रही है जिसका प्रभाव शालेय विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है। विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए सेवाभावी वासुदेव गावंडे निवासी नागपूर के द्वारा प्राथमिक शाला इकलहरा तथा हिड़ली के बच्चों को स्वेटर प्रदान की गई है। कड़ाके की ठंड में गर्म स्वेटर पाकर शालेय बच्चे खुशी से फूले नहीं समाए एवं उन्होने गावंडे का आभार जताया। शिक्षक राजकुमार डांगे ने बताया कि वासुदेव गावंडे के द्वारा बच्चों के लिए कुछ उपहार देने की इच्छा व्यक्त की गई थी जिस पर उन्होने ठंड के दृष्टिगत गर्म स्वेटर का सुझाव दिया जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया। शिक्षक डांगे ने बताया कि स्कूल के माध्यम से सेवाभावी गतिविधियों में जहां बच्चों के स्वेटर की कमी पूरी हुई है वहीं अन्य लोगों को भी सेवाभावी गतिविधियां करने की प्रेरणा मिली है। इस दौरान उपहार में मिली गर्म स्वेटर को बच्चों ने पहना, इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

Read Also: ताप्ती तट पर विभिन्न समाजों के द्वारा प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग

Leave a Comment