इंदिरा गांधी वार्ड में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के इंदिरा गांधी वार्ड में मंगलवार को नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भवन का भव्य लोकार्पण माननीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभापति जी.ए. बारस्कर, महेंद्र पील्लू जैन, शिल्पा मनीष शर्मा, कुसुम पवार, नीतू परमार, सुरेश पौनीकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

BETUL NEWS: युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक पर प्रकरण दर्ज

Leave a Comment