Betul Ki Taja Khabar- महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का लिया संकल्प

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                    रासेयो के विद्यार्थियों ने स्वच्छता का दिया संदेश

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में सोमवार राष्ट्रीय सेवा योजना रासेयो इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाना और विद्यार्थियों में श्रमदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें अपने महाविद्यालय परिसर को अपने घर की तरह ही स्वच्छ रखना चाहिए।” डॉ. सरिया के मार्गदर्शन में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए परिसर में इधर-उधर बिखरे कचरे, प्लास्टिक और सूखी पत्तियों को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो प्रकाश कुमार गीते, डॉ ममता राजपूत, डॉ नरेंद्र कुमार हनोते, प्रो कृष्णा नरवरे एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Betul Daily News- 11 बहनों ने कराया निःशुल्क पुंसवन संस्कार

Leave a Comment