Betul Ki Taja Khabar- कालेज मे चलाया गया स्वच्छता अभियान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत, राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाईयों के स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार दवंडे़ ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें घर और गांवों दोनों जगह स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्तिगत प्रयास सामुदायिक स्वास्थ्य पर व्यापक प्रभाव डालते हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री शैलेंद्र बारंगे ने छात्रों से अपने समुदायों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का संदेश फैलाने का आग्रह किया और एक स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता बामने ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर बल दिया। स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई एवं अमृत वाटिका से खरपतवार बाहर निकल गया इस स्वच्छता अभियान अधिक संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिसमें शुभम बारस्कर, सानिया शेख, शीतल कोस, महक सोनी, भावना पारीसे एवं अविनाश कासदेकर का विशेष योगदान रहा।

जनहित के कार्य ही मेरी पहली प्राथमिकता – गायत्री कैलाश आजाद

Leave a Comment