धरोहर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। धरोहर कार्यक्रम के अंतर्गत शालेय विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी साथ ही शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ड्रिम्ज पब्लिक स्कूल में मंगलवार 30 दिसंबर को वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ जिसमें शाम पांच बजे कार्यक्रम चालू होकर रात 9.00 बजे तक सतत चलते रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख , संजय अग्रवाल , राजेश पाठक, ब्रह्म कुमारी आश्रम की साधक मालती दीदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात स्टाफ द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अतिथियों मे मुख्य रूप से अपर जिला न्यायाधीश तथा अन्य गणमान्य पधारे । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई । यह कार्यक्रम संस्कृति एवं विरासत अध्यात्मिक चेतना पर धरोहर नाम से रखा गया। आयोजन में नौ देवी के स्वरूप, महाकुंभ, महाभारत, ओल्ड एज होम, महाआरती तथा अन्य प्रस्तुति की गई। आर एस एस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भी नृत्य नाटिका बच्चों के द्वारा पेश की गई जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव , विभाग बौद्धिक प्रमुख पंकज शर्मा तथा आशीष शर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय मे विशेष उपलब्धि और मेरिट मे आने वाले विद्यार्थियों को ओपी अग्रवाल , राजेश बघेल के हस्ते पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर शिक्षकों का भी सम्मान किया गया तथा प्राचार्या श्रीमती कविता लिखितकर द्वारा स्कूल की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया। संचालक तपन खंडेलवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Accident News: मुलताई बैतूल नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, 7 यात्री घायल

