Betul Ki Taja Khabar:- साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 28/दिसम्बर से 2 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन घोड़ाडोंगरी शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले दिन तड़के भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में साध-संगत शामिल हुए और पूरे मार्ग में गुरबाणी की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी की अगुवाई ज्ञानेश्वर सिंह ने निशान साहेब लेकर की। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर काली चौक सतनारायण मंदिर, दुर्गा चौक, सेन्ट्रल चौक , इमली मोहल्ला, मेन रोड, हॉस्पिटल चौक, मालवीय मोहल्ला, सराफा मार्केट, होली चौक के रास्ते गुरुगोबिंद सिंह वार्ड में पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंची। रास्ते भर संगत ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और गुरु साहिब के जयकारे लगाए।
Betul Ki Khabar- पवित्र नगरी में हुआ भव्य कवि समागम
गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर साध-संगत द्वारा अनन्द साहब पाठ चालीसा पाठ अरदास कर हुकूमनामा पाठ सुनकर कड़ा प्रसाद वितरण कर चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान गुरुग्रंथ साहब,जी गुरु गोबिंद सिंह जी छाया चित्र और निशान साहेब पर फूलों की माला अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की गई। आयोजकों ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर आगे भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा के पाठी योगेश सिंह, हरजीत सिंह छाबड़ा, अवतार सिंह सलूजा, तजिंदर सिंह पोपली, जोगिंदर सिंह छाबड़ा, जनरैल सिंह सैनी, गुरदीप सिंह सैनी, सुमित सलूजा, जतिन आहूजा,रमनजीत सिंह खनूजा,
निर्मलजीत कौर खनूजा,रविंदर कौर, शिलवंती सपरा सिंह,रतन कौर,मंदीप कौर,रचना सपरा, किरण सपरा, सुषमा गुलाटी,सिमरन कौर, मनजीत कौर ,नीतू,सलूजा,गुरप्रीत,पोपली,निकी , दीपिका सपड़ा,सलूजा, रमनदीप कौर खनूजा, शीना खनूजा, सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

