Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- योग शक्ति शानु दीदी जी- श्रीमद्भागवत गीता एवं महाभारत पर आधारित गीता ज्ञान प़वचन का आज छटवां दिन जिसमें ब्रह्माकुमारी शानू दीदी जी ने कहा कि इस सृष्टि पर अति पापाचार,अत्याचार एवं भ्रष्टाचार जब चारों तरफ बढ़ जाता है,और आज भी भक्त ध्रुव जैसे तथा विभीषण जैसे आज भी कुछ लोग इस सृष्टि पर मौजूद है।जो भगवान का ध्यान करते हैं, भगवान से संबंध जोड़ते हैं, परंतु जिन्हें हिरण्यकश्यप, रावण जैसी वृत्ति वाले लोग रोकते हैं। तभी गीता जी में दिए हुए वचन अनुसार स्वयं परमात्मा अति धर्मगलानी के समय सृष्टि पर जब अधर्म बढ़ जाता है, तभी परमात्मा इस सृष्टि पर अवतरित होकर जो अधर्म का विनाश कर सतधर्म की स्थापना करते हैं। स्वयं भगवान हमें संस्कार परिवर्तन से संसार परिवर्तन के लिए हमें प्रेरित करते हैं, एवं सत्कर्म श्रेष्ठ कर्म करने की समझ देते है।कार्यक्रम में लगभग तीन सौ धर्म प़मीयो ने गीता ज्ञान प्रवचन का लाभ लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम किलेदार भैंसदेही, कैप्टन शंकर राव प्रभुढाना, जी बी पाटनकर रिटायर्ड प्रिंसिपल एमएलबी बैतूल, अनिल मालवीय भैंसदेही, सुरेश पाल भैंसदेही, प्राचार्य महेश महेश्वरी जी भैंसदेही एवं बीके अरुणा ,बीके अर्चना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Betul Ki Taja Khabar: “हमे अपने कर्मो का फल मनुष्य योनि में ही भोगना है”
Published on:
