Share Bazar में रोजगार की संभावना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                        शासकीय महाविद्यालय में हुआ आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय मुलताई में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के अन्तर्गत शेयर बाजार में रोजगार की संभावना पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। सोमवार शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कमलेश सरिया द्वारा की गई एवं प्राचार्य द्वारा डिमैट अकाउंट बचत खाता एवं सेबी से संबंधित जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पांढुरना से आए हुए मुंबई स्टॉक मार्केट के प्रतिनिधि एवं सिक्युरिटीज मार्केट ट्रेनर श्री आशीष देशभातर और उनकी टीम के द्वारा विस्तार पूर्वक शेयर मार्केट संबधी जानकारी दी गई जिस में डिमैट अकाउंट सेबी शेयर मार्केट निफ़्टी संबंधित जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि अगर अगले दिन शेयर का भाव गिरेगा या बढ़ेगा इसका तकनीकी विश्लेषण किस प्रकार किया जाए| शेयर के चार्ट पेटर्न मूविंग एवरेज सपोर्ट रजिस्टेंस और अलग-अलग इंडी गेट का इस्तेमाल करके शेयर को बढ़ाने या घटना का अनुमान लगाया जा सकता है | स्टॉक मार्केट या इक्वलिटी मार्केट मुख्य रूप से स्टॉक इक्विटीज एक्सचेंज फंड कॉरपोरेट बॉन्ड की ट्रेडिंग के लिए जाना जाता है और स्टॉक मार्केट में अन्य फाइनेंशियल सिक्योरिटीज स्टॉक कमोडिटीज और बॉन्ड पर आधारित डेरिवेटिव्स की ट्रेनिंग होती है | उक्त व्याख्यान में कैरियर गाइडेंस सेल के प्रभारी डॉक्टर पंकज झाड़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए जिसमें उन्होने विद्यार्थियो को शेयर बाजार में रोजगार की संभावना पर अपने विचार व्यक्त किए| इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित रहे।

Read Also: भगवान श्रीराम के वनवास पथ पर 15,400 किमी यात्रा पूर्ण कर लौटे रावत दंपति

Leave a Comment