Betul Ki Taja Khabar- शाला परिसर से लगकर लोगों ने कर लिया अतिक्रमण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                       SDM को पत्र लिखकर की अतिक्रमण हटवाने की मांग

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :-भैंसदेही शासकीय हाईस्कूल बासनेरकलां के प्राचार्य ने एसडीएम अजीत मेरावी को पत्र लिखकर शाला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया है कि शासकीय हाईस्कूल बांसनेरकला में वर्तमान समय ग्राम पंचायत से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य चालू है। फिर भी कुछ ग्रामीणजनों द्वारा शाला परिसर की भूमि में अनावश्यक अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल के निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उक्त लोगों द्वारा कच्चे एवं पक्के निर्माण कार्य भी कर लिये गये है। समझाईश देने पर भी अतिक्रमणकर्ता बबलू बेले, आदित्य बेले, सन्तु चढ़ोकार, संतोष चढ़ोकार, शंकर, दिवाकर धाड़से, दीपचंद राठौर, मुन्ना राठौर, राजु राठौर द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इनमें से कुछ लोगो द्वारा पक्का निर्माण कार्य भी कर लिया गया है। इस संबंध में पूर्व में भी तहसीलदार को लिखित में आवेदन देकर सीमांकन किये जाने का अनुरोध किया था। जिसके तारतम्य में उनके द्वारा आदेश भी पारित किया गया था एवं पटवारियों द्वारा सीमांकन किया जाकर लोगो को अतिक्रमण न करने की समझाईश दी गई थी, परन्तु कुछ अतिक्रमणकर्ता द्वारा जानबूझकर अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिससे बाउण्ड्रीवाल के निर्माण में परेशानी आ रही है। प्राचार्य ने शाला परिसर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

Read Also:- Betul Daily News: नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने किया वार्डो का निरीक्षण

इनका कहना –

मुझे स्कूल की ओर से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है तहसीलदार को बोल दिया है कि सीमांकन करवा कर अवैध बने अतिक्रमण हटवाकर बाउंड्री वॉल बनवाने में सहयोग किया जावे।

अजीत मेरावी अनुविभागीय अधिकारी भैसदेही

Leave a Comment