Betul Ki Taja Khabar- पवित्र नगरी के भगत सिंह बस्ती में भव्य हिन्दू सम्मेलन संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                              हजारों लोग पहुंचे, झांकियों के साथ निकली कलश यात्रा

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । नगर में रविवार विशाल हिन्दू सम्मेलन​ का आयोजन ​भगत सिंह वार्ड बस्ती में संपन्न हुआ। आयोजन में मातृ शक्ति सहित लगभग 3500 से 4000 की संख्या में हिन्दू समाज एकत्रित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई जिसमें ड्रीमलैंड ताप्ती नगरी और बाबा रामदेव के मंदिर से बड़ी संख्या में मातृ शक्तिया ध्वज और कलश लिए बड़े उत्साह से निकली। शोभायात्रा में नन्ही मुन्नी बच्ची झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारत माता ,प्रभु राम ,ताप्ती माता ,भगत सिंह बनकर बग्गी और घोड़े पर सवार थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह हिंदू समाज द्वारा फूलों से वर्षा कर स्वागत किया।

आयोजन स्थल पर जागो तो जागो एक बार हिंदू जागो तो श्री राम दरबार खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी आदि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी लोगों का मन मोह लिया।

मंच पर उपस्थित प्रेम नारायण राजपूत नर्मदा पुरम विभाग के सह विभाग कार्रवाहक और प्रतिभा ठाकुर राष्ट्रीय सेविका संघ की सदस्य ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने उपस्थित सम्पूर्ण हिन्दू समाज से जातपात से ऊपर उठकर एक हिन्दू, श्रेष्ठ हिन्दू और और पांच परिवर्तन का विषय रखा दीदी ने कुटुंब प्रबोधन पर लोगों से अपील की कि वह अपनी वेशभूषा अपना खान-पान अपना रहन-सहन अपने धर्म अपनी संस्कृति के अनुरूप अपनाने के लिए आग्रह किया। सभी मातृ शक्तियों से अपने बच्चों को हिंदू रीति रिवाज की शिक्षा देने पर भी जोर दिया। मुख्य वक्ता प्रेम नारायण राजपूत ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा एवं सभी महापुरुषों के बारे में बताएं कैसे मोहम्मद गजनबी ने हमारे मंदिर तोड़े कैसे वीर पृथ्वीराज चौहान जी ने युद्ध लड़े लक्ष्मीबाई ,मंगल पांडे, भगत सिंह इन क्रांतिकारियों की वजह से हमें आजादी मिली।

Read Also: Betul Samachar: दिनी इज्तेमा में आज होगी दुआ, 32 जिलों से पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग

  • उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष तो पूर्ण हो गए पर उद्देश्य अभी भी अपूर्ण है।
  • प्रमोद ठाकरे भाई ने सबका आभार व्यक्त किया मंच संचालन राजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।
  • कार्यक्रम का समापन भारत माता आरती के साथ हुआ और अंत में विशाल सहभोज भी संपन्न हुआ।

Leave a Comment