Betul Ki Taja Khabar- विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन 17 जनवरी को…

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                    पूरे नगर में दिया जा रहा निमंत्रण

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। हिंदू समाज के संगठन द्वारा भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पुनर्स्थापित करने हेतु संपूर्ण देश में हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मंडल एवं बस्ती स्तर पर हो रहे हैं।

इसी श्रृंखला में मुलताई नगर में चार स्थानो पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो चुका है। अब संपूर्ण नगर के विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन शिवाजी बस्ती द्वारा नागपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण पर किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम 17 जनवरी दिन शनिवार को होगा। यह कार्यक्रम संपूर्ण नगर के हिंदू सम्मेलन का पूर्णाहुति कार्यक्रम रहेगा। इसमें नगर की चारों बस्तियों से कलश यात्रा, शोभायात्रा एवं झांकियां निकाली जाएगी। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से चलकर कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचेगी। जहां मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वंदे मातरम गीत का गायन होगा। उसके पश्चात मध्यभारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह श्री हेमंत जी सेठिया का उद्बोधन प्राप्त होगा। उद्बोधन के पश्चात भारत माता की महाआरती की जाएगी।

BETUL NEWS: ताप्ती महोत्सव में रहेगी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त, शांति समिति की बैठक में निर्णय

अंत में समरसता भोज का आयोजन रहेगा।
समाज में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी जीवन शैली द्वारा समाज परिवर्तन की अलख जगाकर भारत को विश्वगुरु बनाने की चाह हिंदू संगठन की है। कार्यक्रम के संयोजक कृष्णा साहू ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मातृशक्ति, धार्मिक एवं सामाजिक संगठन घर-घर जाकर अक्षत एवं निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में सभी नगरवासियों को आमंत्रित कर रहे हैं। 16 जनवरी शुक्रवार को युवाओं द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment