राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय मुलताई में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन पुस्तकालय विभाग में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रकाश कुमार गीते, ग्रंथपाल श्री प्रकाश नागले, डॉ ममता राजपूत, डॉ वर्षा वानखेड़े, एवं महाविद्यालय का स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित विभिन्न पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को उनके जीवन और विचारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक महान विचारक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को पढ़ें और अपने जीवन में अपनाएं।

Read Also: खेलों से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है – राठौर

इस अवसर पर ग्रंथपाल श्री प्रकाश नागले ने कहा कि पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन करना एक अच्छा प्रयास है, जिससे विद्यार्थियों को उनके जीवन और विचारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment