राष्ट्र के नव निर्माण के लिए सैकड़ों साधकों ने 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में डाली आहुतियां

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई :- नगर के बैतूल रोड स्थित मंगलवार बाजार परिसर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें सैकड़ों गायत्री साधक आहुतियां डाल रहे हैं। गायत्री परिवार के नारायण देशमुख ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखंड दीप जन्म शताब्दी एवं वंदनीय माता भगवतीदेवी शर्मा जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक शक्ति पीठ, प्रज्ञा पीठ स्तर पर राष्ट्र के नव निर्माण सुख शांति समृद्धि,मनुष्य में देवत्व का उदय,धरती पर स्वर्ग के अवतरण के निमित्त मनुष्य में सद्बुद्धि सद्प्रवृतियों की स्थापना के उद्देश्य के लिए महायज्ञ किए जा रहे हैं। गायत्री परिवार मुलताई के द्वारा मंगलवार बाज़ार मुलताई में 9 कुंडिया गायत्री महायज्ञ में तेंतीस कोटि देवीदेवताओं के पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ है।

ईद पर ईदगाह टेकडी पर व्यवस्था बनाने सौपा ज्ञापन

जिसमें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से सैकड़ों भाई बहन यज्ञ में भाग ले रहे है,साथ ही इस महायज्ञ में विभिन्न संस्कार,पुंसवन,विद्यारंभ, नामकरण,अन्नप्राशन,जन्मदिन,विवाह दिवस आदि संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सद्बुद्धि सद्प्रवृतियों और सद्ज्ञान की जागृति के लिए प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजे तक एवं रात्रि 8 बजे से रात्रि 10.30 तक पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन पंडित धनराज धोटे की टोली के द्वारा किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों भाई बहनों,युवा ,बुजुर्ग कथा श्रवण कर लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Leave a Comment