बाबा के आश्रृम मे महाशिवरात्रि अवसर पर 50 वर्षों से की जाती है श्रीमद् भागवत कथा
Betul Ki Taja Khabar/चिचोली :- प्रसिद्ध संत श्री तप श्री बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 10 फरवरी से 17 फरवरी तक संपन्न होगा। इस अवसर पर इटारसी के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित आशीष दुबे अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का दोपहर 1:00 बजे से 4:00 तक भावपूर्ण वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश प्रदान करेंगे।
Read Also: ग्राम सचिव के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ा, कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि श्री तप श्री बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, 17 फरवरी को होगा जो बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की अपार आस्था एवं भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति के कारण पूरे जिले में यह भंडारा ऐतिहासिक माना जाता है। आश्रम से जुड़े भक्तों द्वारा इस विशाल भंडारे की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु एक माह पूर्व से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी जाती हैं।

