Betul Ki Taja Khabar- अखंड ज्योति पाठकों का किया सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                 गायत्री परिवार का आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई।अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा नरखेड़ द्वारा पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने वाले अखंड ज्योति पाठकों का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गौ संवर्धन एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम नरखेड़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभात पट्टन तहसील के विभिन्न ग्रामों से आए पाठकों का अभिनंदन पत्र, गायत्री मंत्र का दुपट्टा एवं गायत्री माता का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। शुभारंभ उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख, जिला सह समन्वयक गुलाबराव चिल्हाटे, टी.के. चौधरी, कथा वाचक धनराज धोटे, मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर, तहसील समन्वयक नारायण देशमुख एवं राजेंद्र गायकवाड़ की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं देव पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर दिनेश देशमुख ने उपासना, साधना एवं स्वाध्याय के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं धनराज धोटे ने अखंड ज्योति व युग निर्माण पत्रिकाओं के नियमित पठन की आवश्यकता बताई। पाठकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर साकरे, महादेव बाघमारे, भोजराव लोखंडे, राजू साहू, शंकर खाड़े, विजय खाड़े, शिवरानी देशमुख, सुभाष मस्की, योगेश सराटकार, रोशन डोंगरे, नर्मदा खाड़े, निर्मला बोहरपी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Betul Samachar: ‘नहर दो नहीं तो जहर दो ‘ चार गांवों के किसानों ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment