Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। जल संसाधन विभाग कार्यालय के परिसर में विद्युत लाईन की चपेट में आने से एक बंदर घायल हो गया। सूचना पर्सनगर पालिका उपयंत्री महेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अचानक करंट लगने से बंदर नीचे गिर गया जहां कुत्तों ने उस पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने बचा लिया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जाल एवं पिंजरे के माध्यम से घायल बंदर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बंदर घायल होने के बावजूद पेड़ पर चढ़ गया जिससे वन विभाग उसे पकड़ने में असफल रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बंदर को नीचे उतारने का लगातार प्रयास किया लेकिन बंदर नीचे नही उतरा।
Read Also: इटावा में डीपी जलने की शिकायत करने गए ग्रामीणों से लाईनमेन ने किया अभद्र व्यवहार

