Betul Ki Taja Khabar/घोड़ाडोंगरी :- घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ अपने स्थापना दिवस को प्रतिवर्ष 9 फरवरी को मानता आ रहा है, व्यापारी कल्याण संघ द्वारा 9 फरवरी को समस्त व्यापारियों व परिवारजनों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है ,जिसमें व्यापारी कल्याण संघ सामाजिक व अन्य सभी क्षेत्र में नाम कमाने वाले प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान करता है l
विगत कई वर्षों से व्यापारी कल्याण संघ अपने इस कार्यक्रम को निरंतर कर रहा है जिसमें आज व्यापारी कल्याण संघ घोड़ाडोंगरी के द्वारा व्यापारियों के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा ,बैतूल, भोपाल, शाहपुर, मुलताई व अन्य जगहों से हास्य कवि, गजल गायक , वीर रस के कवि अपनी कविताओं से सभी को लोटपोट करेंगे संग इस वर्ष बैतूल जिले की चार प्रतिभाओं का सम्मान कर रहे हैं जिसमें विशेष अतिथियों के द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय ने बताया कि यह कार्यक्रम घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ का कार्यक्रम है, जिसमें नगर के सभी वे व्यापारी आमंत्रित रहते हैं जिन्होंने अपना पंजीयन कराया है और कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करते है कार्यक्रम रात्रि 8:बजे से बालाजी मैरिज लॉन में प्रारंभ हो जाएगा व्यापारी कल्याण संघ समय-समय पर सामाजिक धार्मिक और अन्य गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाता है ।

