Betul Ki Taja Khabar- गायत्री प्रज्ञा पीठ में नारी जागरण शिविर आयोजित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा के विचारों को घर घर पहुंचाने का संकल्प

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। गायत्री प्रज्ञा पीठ सांडिया में माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नारी जागरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को जागृत करते हुए उन्हें पूज्य गुरुदेव के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर बैतूल से उपस्थित अरुणा देशमुख, सुमित्रा चिल्हाटे एवं गंगा बरड़े ने गायत्री मंत्र साधना, नारी जागरण तथा साधना से सिद्धि जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं मुलताई से पधारी निर्मला चौधरी ने पुंसवन संस्कार पर प्रकाश डाला। उर्मिला देशमुख एवं मीरा देशमुख ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की साधना करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार में समयदान करने वाले भाई-बहनों ने अपने अनुभव साझा किए। नारायण देशमुख ने नवगठित प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडलों के उपस्थित सदस्यों को स्वयं कार्ययोजना बनाकर पूज्य गुरुदेव के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए सामूहिक साधना एवं प्रतिदिन एक घंटा ज्योति अवतरण साधना करने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित ‘अखंड ज्योति’ एवं ‘युग निर्माण प्रज्ञा’ पत्रिकाओं की सदस्यता बढ़ाने तथा सद्साहित्य के निरंतर स्वाध्याय का आह्वान भी किया।

Read Also: महाशिवरात्री पर टैक्सी यूनियन द्वारा विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञा पीठ सडियां के मुख्य ट्रस्टी अशोक ठाकरे, सुरेश ठाकरे, यादोराव खाड़े, डॉ. कालेलकर, राजेंद्र गायकवाड़, सुदामा पाटेकर, सूर्यभान बरड़े सहित समस्त ट्रस्टी व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सुरेश ठाकरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment