Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। पवित्र नगरी में धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान के तहत ताप्ती तट स्थित जगदीश मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पंडित अशोक शर्मा के सानिध्य में किया जा रहा है। उक्त अनुष्ठान में 51 जोड़े पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रहे हैं। इस अवसर पर सामुहिक संगीत का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। पंडित शर्मा ने बताया कि ताप्ती तट पर महाशिवरात्री के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान जगदीश मंदिर में किया जा रहा है जिसमें पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन कर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होने बताया कि प्रतिवर्ष यह आयोजन जगदीश मंदिर में किया जाता है इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन तथा अनुष्ठान संपन्न होते हैं।
जगदीश मंदिर में 51 जोड़ों ने मिलकर किया पार्थिव शिवलिंग का निर्माण
Published on:

