Betul Ki Taja Khabar: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मुलताई नगर मंडल की बैठक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar :- मुलताई रविवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल मुलताई की बैठक ली गई। बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा देश के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव क्यों आवश्यक हैं इसके संबंध में उपस्थिति कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज भारत जैसे विशाल भौगोलिक और जनसंख्या वाले देश में लगातार एक के बाद एक होने वाले चुनाव के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामान करना पड़ता हैं। देश के वित्तीय, मानवीय और प्रशानिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ पड़ता हैं। देश का प्रशासनिक तंत्र इसी में उलझा रहता हैं। शिक्षकों की भी चुनाव में ड्यूटी लगने से विद्यालयों की शिक्षा बाधित होती हैं। साथ ही देश का बहुत सारा धन अलग अलग चुनाव होने के कारण बर्बाद होता हैं। ऐसी अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

Betul Samachar: विद्या भारती मध्य भारत एवं भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

इसलिए वर्तमान परिस्थिति की मांग हैं कि देश में एक साथ सभी चुनाव कराए जाएं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी को जनता, समाज और विभिन्न संगठनों के बीच जाकर एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर बात रखनी हैं। जनता, समाज और संगठनों के द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सकारात्मक फीडबैच जायेगा तो इस विषय को लेकर देश में आपसी सहमति बनेंगी। बैठक में विधानसभा संयोजक जगदीश पंवार, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे, पट्टन मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे, चाणक्य रखाड़े, पीरथीलाल डहारे, संजय सोनी, श्यामू ढोमने, मारोती पवार, निलेश चावरिया, विशाल कोड़ले, राघवेंद्र रघुवंशी, योगेश पवार, नवीन पवार, अभिषेक खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहे।

Leave a Comment