जल जीवन मिशन के तहत ठेकदार ने अधिकारियों से सांठ गांठ कर लगाए घटिया पाईप

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
         पारड़सिंगा सरपंच ने की कलेक्टर से शिकायत, जगह जगह से फट रहे पाईप से पेयजल व्यवस्था प्रभावित

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य में लगातार शिकायतें आ रही हैं जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजलं प्रदान करने वाली उक्त योजना अपने उद्देश्यों में सफल होते नजर नही आ रही है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत पारड़सिंगा में ठेकेदार द्वारा अधिकारियों से सांठ गांठ कर घटिया मटेरियल लगाने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत सरपंच के द्वारा कलेक्टर बैतूल से की गई है। सरपंच जयमाला उत्तम बोड़खे द्वारा कलेक्टर से की गई शिकायत में कहा गया है। कि विगत 3 वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव में पाईप लाईन का कार्य किया गया था लेकिन उक्त कार्य में भारी लापरवाही बरतने एवं घटिया सामग्री का प्रयोग करने से पाईप जगह जगह से फट रहे हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम में सुचारू रूप से पेयजल प्रदाय नही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल प्रदाय नही होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं तथा पानी के लिए भटकने पर मजबूर हैं। सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहा गया है कि ठेकदार द्वारा पीएचई विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसमें प्राकलन के अनुसार कार्य नही किया गया है। पाईप लाईन खराब होने के कारण मुख्य पाईप लाईन में अत्याधिक ज्वाईंट हो चुके हैं जिससे भविष्य में यह पाईप लाईन लंबे समय तक नही चल सकती। ठेकेदार द्वारा जो संपवेल का टैंक बनाया गया है वह भी पूर्ण रूप से लिकेज है जिससे कार्य के दौरान ठेकदार द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है। सरपंच ने कलेक्टर से की गई शिकायत में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ठेकदार द्वारा पाईप लाईन नही बदली गई तो ग्रामीण आंदोलन पर मजबूर होंगे। इसलिए संबन्धित विभाग से पाईप लाईन बदलवाना आवश्यक है।

Read Also: जल संसाधन विभाग ने निजी प्लांट आईजी बेरीज को दिया पानी और किसानों को किया सिंचाई से वंचित

Leave a Comment