Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के शासकीय महाविद्यालय की छात्रा काजल परिहार का चयन मध्यप्रदेश राज्य एनएसएस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2026 के लिए हुआ है। काजल परिहार अब राज्य स्तर पर महाविद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। NSS पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष यह शिविर 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चित्रकूट दीनदयाल शोध संस्थान, उद्यमिता परिसर विकासखंड मझगांव, जिला सतना म.प्र. में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को महाविद्यालय में शिविर में भाग लेने जा रही छात्रा काजल परिहार को शुभकामनाएं और मार्गदर्शन देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने काजल को राज्य स्तर पर महाविद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.आर. बारस्कर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है, जो उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।
Betul Ki Khabar: ताप्ती नाला प्रकरण में सीमांकन रिपोर्ट न्यायालय में पेश, वादियों ने जताई आपत्ति

