Betul Ki Taja Khabar: सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   महाविद्यालय में महिला दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को समर्पित भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8 मार्च को अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम 9 मार्च को कार्यक्रम पूरे उत्साह से आयोजित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. सरिया ने कहा कि समाज के संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता राजपूत एवं प्रो. तारा बारस्कर ने ‘नारी शक्ति’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन, खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयप्रकाशी परते ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस वर्ष महिला दिवस की थीम सभी महिलाओं और युवतियों के लिए न्याय अधिकार और कार्रवाई पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रो. प्रकाश कुमार गीते, प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. दीपिका पीपरदे, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख, प्रो. प्रियंका मोहबे, श्रीमती दयामनी किस्पोट्टा, लीला धूर्वे और रौशनी खातरकर ने भी महिला दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।

Betul Daily News: रमजान के अवसर पर सोने की तरह चमकी जामा मस्जिद

Leave a Comment