Betul Ki Taja Khabar: मासोद से लापता 14 वर्षीय छात्र आठनेर में मिला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                            बड़े भाई को किसी के फोन से बताया कि आठनेर लेने आओ

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । विगत 10 मार्च को मासोद से लापता आयुष दियावार आठनेर में मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र ने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से बड़े भाई को फोन लगाकर उसके आठनेर में होने कि सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेने आठनेर पहुंचे जहां सकुशल मिला जिसे मासोद लाकर उसके मिलने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा परिजनों की सूचना पर आयुष की गुमशुदगी कायम कर तलाश की जा रही थी।

Read Also: सालबर्डी मेले में एक सप्ताह में आई दान की राशि 5 लाख 45 हजार

मासोद चौकी प्रभारी रणवीर सिंह राजपूत ने बताया कि आयुष से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कमाने खाने के उद्देश्य से वह बाहर निकलना चाहता था इसलिए मासोद से बाहर चला गया था पर रात के समय घर की याद आने पर वह बैतूल से बुधवार सुबह 5:00 बजे बस में बैठकर आठनेर तक आया । इसके बाद दोपहर को बड़े भाई को फोन लगाकर बताएं कि मैं आठनेर में हूं मुझे लेने आ जाओ । आयुष के चाचा दयानंद साहू ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैतूल जाने की बात सामने आ रही थी । अभी आयुष के पेपर चल रहे हैं इसलिए उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर रहे ताकि वह बिना तनाव के पेपर दे सके।

Leave a Comment