Betul Ki Taja Khabar: चिचोली में जंगली सूअर का हमला, किसान घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/चिचोली। विकासखंड के अंतर्गत झाफल गांव के किसान कमल पिता बब्बू इवने पर खेत में गेहूं काटने के दौरान जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायल किसान कमल इवने ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी अचानक एक विशाल जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पेट, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए, वहीं पास में खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सूअर भागने की कोशिश में खेत की बाड़ में फंस गया। इसी दौरान कमल ने मौका पाकर अपनी जान बचाई।

घायल किसान का चिचोली अस्पताल में उपचार जारी है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में फसल कटाई के दौरान जंगली सूअरों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की

Betul Samachar: सर्राफा व्यवसायियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment