Betul Ki Taja Khabar: पांच दुकानों में टूटे ताले, चोर का नही लगा सुराग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                              व्यापारियों में भय व्याप्त, लगातार हो रही चोरी की घटनाएं

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में एक ही रात में नागपूर रोड कामथ क्षेत्र में भाजपा नेता की दुकान सहित पांच स्थानों पर ताले टूटने की घटना होने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के तीसरे दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नही लगा है जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बताया जा रहा है कि विगत कुछ समय से नगर सहित पूरे क्षेत्र में चोरों का आतंक मचा हुआ है तथा घरों के जहां ताले टूट रहे हैं वहीं चोर खड़े वाहन भी चोरी कर रहे हैं। विगत दिनों पांच स्थानों पर ताले टूटने तथा दो दुकानों से हजारों की चोरी की घटना में चोर का सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस को मिले हैं जिसमें सुबह 5 बजे चोर इत्मिनान से शटर के ताले तोड़ रहा है। उक्त घटना से साफ है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। नगर में पिछली चोरियों का भी पुलिस द्वारा खुलासा नही किया गया है जिससे कई बार चोरी होने के बावजूद अब लोग पुलिस को सूचना देने से कतराने लगे हैं।

नपा के 24 कैमरों में से 22 कैमरे बंद

पूरे मामले में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल रूट ट्रेकिंग की जा रही है जिससे यह पता चल रहा है कि चोर दूसरे जिले का है। उन्होने बताया कि सुबह पुलिस गश्त समाप्त होने के बाद का चोर ने समय चुना था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त क्षेत्र में सिर्फ दो सीसीटीवी कैमरों से फुटेज मिली है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए 24 कैमरों में से 22 कैमरें बंद हैं जिसके विषय में बैठक के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों को इससे अवगत भी करा दिया गया था।

Betul News Today: मखमल में टाट का पैबंद है नव निर्मित बगीचे के सामने पसरी गंदगी

व्यापारी मिले थाना प्रभारी से

चोरी की घटना को लेकर भाजपा नेता नमन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार से मिले तथा शीघ्र चोर को पकड़ने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस दिशा में तेजी से बढ़ रही है तथा चोर एक होने से शीघ्र ही पकड़े जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों को आसपास अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि घटना होने पर कैमरों के फुटेज का सहयोग पुलिस को मिल सके।

Leave a Comment