रहवासियों में मचा हड़कंप,समय रहते काबू पाया
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के शास्त्री वार्ड स्थित जनपद टंकी के सामने लगे 100 केवी ट्रांसफार्मर के बुशिंग में आज अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के रहवासी दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर मौके पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और अग्निशामक सिलेंडर का उपयोग कर आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के मकानों और विद्युत लाइनों को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, आग पर नियंत्रण के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में फायर कर्मचारी भूपेंद्र राठौर, गिरीश पीपले एवं सुमित पुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।
Betul Daily News: स्पंदना फाइनेंस कंपनी का एजेंट हजारों रुपए लेकर फरार, ग्राहकों में आक्रोश

