कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र और साइबर जागरूकता पर दी गई जानकारी
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं उन्हें समाज में सशक्त बनाने के उद्देश्य से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय मुलताई में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार, सुरक्षा तंत्र एवं विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला न्यायालय से न्यायाधीश शर्मिला मैडम ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य विधिक विषयों की जानकारी प्रदान की।
सहायता सेवाओं और संरक्षण तंत्र पर मार्गदर्शन बाल संरक्षण कार्यालय से योगेश वर्मा एवं विनोद इवने ने महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता सेवाएं, परामर्श व्यवस्था एवं संकट की स्थिति में मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से माधुरी पवार एवं सोफिया पीटर ने साइबर अपराधों से बचाव पर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक, फर्जी आईडी एवं संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसके लिए सभी विभागों एवं समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य कमलेश सरिया, प्रो. ममता राजपूत सहित समस्त स्टाफ एवं महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी गीता मालवीय, सुपरवाइजर तुलसी पवार, कु. सकू गलफट, सुनीता कासदे एवं अंजुम अंसारी उपस्थित रहे।
Betul Ki Taja Khabar: रघुवंशी समाज युवा संगठन का गठन, शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

