Betul Ki Taja Khabar- क्षेत्र के श्याम भजन गायक सुमित महतकर ने खाटू राजस्थान में दी भव्य प्रस्तुति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। श्याम भजन गायक सुमित महतकर निवासी आमला द्वारा पूरे क्षेत्र में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जाती है। लेकिन इस बार उनकी खाटू राजस्थान में प्रस्तुति देने की इच्छा पूरी हुई है। इनके द्वारा खाटू में श्याम भजनों की भव्य प्रस्तुति दी गई जिसे खाटू में उनकी प्रस्तुति को सराहना मिली। सुमित ने बताया कि वे कई वर्षों से खाटू नरेश श्याम बाबा के भजन का रहे हैं जिससे उनकी यही इच्छा थी कि वे एक बार बाबा श्याम की नगरी खाटू में भजनों की प्रस्तुति दें। उनकी यह इच्छा मां ताप्ती के भक्त नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने पूरी की जिससे वे खाटू में प्रस्तुति दे सके। खाटू में विभिन्न प्रदेशों के श्याम भक्तों द्वारा उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की तथा उनके भजनों पर झूम झूम के थिरके। इस दौरान मुलताई से खाटू पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी गायकी को सराहा जिससे उनका मनोबल बढ़ा है।

Betul Samachar News: एक दिवसीय ऑफ लाइन क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन

Leave a Comment