विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों को मिलेगी सुविधा
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मुलताई में 5 करोड़ 25 लाख की लागत से दो मंजिला हाईटेक जनपद पंचायत भवन का निर्माण होने जा रहा है जो जिले का पहला सुसज्जित भवन होगा। उक्त भवन निर्माण के लिए कामथ में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर तथा जनपद अध्यक्ष नानीबाई डहारे ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सीईओ डीएस मशराम सहित जनपद पंचायत के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस संबन्ध में आरईएस के उपयंत्री शुभम खरते ने बताया कि अतिरिक्त स्टांप शुल्क की राशि से दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए अलग अलग कक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 20 हजार स्क्वेयर फीट में भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसकी ऐजेंसी आरईएस होगी तथा ठेका राजदीप कंट्रक्शन द्वारा लिया गया है। उक्त भवन की निर्माण अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने बताया कि मुलताई नगरीय क्षेत्र में सरकारी भूमि उपलब्ध नही होने से कामथ पंचायत क्षेत्र में भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वर्तमान जनपद पंचायत कार्यालय कोर्ट रोड पर स्थित है जो समय के साथ साथ अत्यंत जीर्ण शीर्ण हो चुका है। नये भवन के निर्माण से जनपद से संबन्धित सभी लोगों को सुविधाएं मिलेगी। उन्होने बताया कि जनपद पंचायत भवन हाईटेक तथा सर्व सुविधायुक्त होगा जिसमें पार्किंग सहित पर्याप्त व्यवस्थाएं होगी
Crime News: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 3 माह से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

