नपा में मनोनीत 6 एल्डरमैन ने वरिष्ठ भाजपा नेता के निवास पर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर पालिका में 6 एल्डरमैन नियुक्त होने के बाद सोमवार सभी एल्डरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता शिवचरण अग्रवाल के निवास पर पहुंचे तथा उनका आशीर्वाद लिया। नपा सभापति अजय यादव ने बताया कि ताप्ती तट पर पूजा अर्चना करने के उपरांत एल्डरमैन राजू चौबे, श्यामू ढोमने, प्रीतम सिंह सिसोदिया,निलेश चांवरिया,वीणा पंजाबी तथा सुनीता नागले सीधे अग्रवाल के निवास पर पहुंचे तथा आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देर तक चर्चा की। शिवचरण अग्रवाल द्वारा सभी नव नियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए नगर हित में प्रतिबद्धता से कार्य करने का कहा। इस दौरान राघवेंद्र रघुवंशी, श्रवण नागले, बिशन पंजाबी एवं सभापति अजय यादव उपस्थित रहे।

Betul Daily News- तेज हवाओं से उड़े पाल पर्दे, बस स्टैंड पर लोहे का गेट हुआ क्षतिग्रस्त

Leave a Comment