Betul Ki Taja Khabar: दुनावा में बकरा बकरी बाजार की हुई नीलामी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                    21 लाख 22 हजार में हुआ ठेका

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। जिले में बैल बाजार अभी पूर्णतया बंद है लेकिन इसी के अंतर्गत बकरा बकरी बाजार चालू है जिसकी बुधवार ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव के आदेश अनुसार ग्राम पंचायत दुनावा के साप्ताहिक बकरा बकरी बाजार की नीलामी हुई।नीलामी प्रक्रिया प्रभारी पंचायत खंड अधिकारी रुपेश रघुवंशी एवं ग्राम पंचायत सरपंच नीलम पलाश कड़वे की उपस्थिति में की गई। इस नीलामी में बोलीदारो से बोली लगाने से पहले 2लाख रुपए की अग्रिम राशि जमा कराई गई। नीलामी की शासकीय बोली ₹2 लाख रुपए रखी गई। इस नीलामी में देवेंद्र कौशिक, खुश्यालीराम कडूकर,संजू पवार ,राजू शिवहरे,ओमकार टिटारे,संतोष कौशिक ,अनुराग टिटारे सहित कुल सात लोगों ने बोली लगाई जिसमें संजू पवार की उच्चतम बोली 21 लाख 22 हजार लगी। निकटतम बोलीदार अनुराग टिटारे की बोली 21 लाख 21 हजार रुपए रही। यह ठेका 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक मान्य रहेगा।

Read Also: भजन संध्या में गायक कलाकारों ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध

Leave a Comment