Betul Ki Taja Khabar- जिला रग्बी जूनियर एवं सीनियर टीम की घोषणा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                        भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होगी टीमें

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। जिला रग्बी संघ द्वारा जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालक एवं बालिका टीमों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल को आधार बनाया गया। आगामी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों से जिले को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिला रग्बी संघ के सचिव अमित कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने ट्रायल एवं नियमित अभ्यास सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 4 से 6 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित की जाएगी, जिसमें बैतूल जिले की टीमें भाग लेंगी। सीनियर बालिका टीम में कप्तान कल्याणी नरवरे उपकप्तान भवेश्वरी राउत सदस्य साक्षी डांगे, चंदा साहू, सोनल भलावी, भावना प्रजापति, दिव्या बारंगे, दीपाली शाह तथा सीनियर बालक टीम कप्तान पवन सूर्यवंशी उपकप्तान राहुल पाटणकर सदस्य भावनेश, विजय, अवधेश, सतीश, अथर्व, नवीन, प्रिंस, अंकित तथा जूनियर बालक टीम कप्तान तन्मय प्रजापति ,उपकप्तान: दिव्यांशु परिहार सदस्य: अंकित, मोहित, सूर्य, अथर्व, मयंक, दीपेश, भविष्या, पियूष, नवीन, प्रिंस एवं जूनियर बालिका टीम कप्तान खुशी बनैत,उपकप्तान कल्याणी नरवरे सदस्य रानी घाघरे, तनुश्री बारपेते, भवेश्वरी राउत, दीपिका साहू, रिया, कल्याणी कलसूले , वंदना पांडे, अलीशा सैय्यद, अंजली, भावना प्रजापति शामिल हैं। जूनियर टीम के मेंटर के रूप में पवन सूर्यवंशी, भावनेश धोटे एवं कपिल खंडेलवाल का विशेष सहयोग रहा।

BETUL NEWS- पुराने अस्पताल से अतिक्रमण हटाने में दिखी तेजी, ताप्ती क्षेत्र पर प्रशासन क्यों सुस्त?

संघ के अध्यक्ष पंकज सतपुते, उपाध्यक्ष नवीन ओमकार, सह सचिव महालक्ष्मी असरकर एवं कोषाध्यक्ष जितेश पवार ,दीपक पवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि बैतूल की टीमें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Comment