चने के दाने के बराबर ओले गिरे
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में दोपहर के बाद मौसम खराब हो गया तथा तेज हवाएं चलने लगी जो आंधी में बदल गई। इस दौरान हल्की ओलावृष्टी भी हुई जिसमें चने के आकार के बराबर ओले कुछ मिनट तक गिरे। तेज हवाओं से जहां तहसील परिसर में पुराना पेड़ गिर गया वहीं नगर में जगह जगह लगे फ्लैक्स भी फट गए। कई दुकानों के सामने लगे पाल उड़ गए साथ ही दैनिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं के धूप से बचने के छाते भी उड़े। बताया जा रहा है कि फोरलेन पर तेज हवाओं के कारण एक संकेतक बोर्ड गिर गया। लगभग चार बजे के बाद हवाओं ने जमकर उत्पात मचाया जो लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। इधर कई गांवों में भी हवाओं ने कहर ढाया जिससे ग्रामीणों को आर्थिक क्षति हुई है। तेज हवाओं के साथ बारिश भी होती रही साथ ही कुछ देर के लिए ओले भी गिरे।
Betul Ki Khabar- ताप्ती वार्ड में 12 लाख 70 हजार रूपए से होगा सीमेंट सड़क का निर्माण

