10 से 20 अप्रैल तक होगा रात्री कालीन सनातन कप क्रिकेट टूर्नामेंट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 फाइनल में वर्ल्ड कप विजेता गुरुदास राउत करेंगे पुरस्कार वितरण

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । नगर में हाईस्कूल मैदान पर 10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ओल्ड मां ताप्ती क्लब, सिविल लाइन टीम मुलतापी के तत्वावधान में रात्री कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सनातन कप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले की 12 फ्रेंचाइजी टीमों के लगभग 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सभी मैच प्रतिदिन शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार समाजसेवी एवं खेलप्रेमी उपेंद्र पाठक संचालक श्री अनंत ऑटोमोबाइल, न्यू हॉलेंड ट्रैक्टर की ओर से प्रदान किया जाएगा। जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा विजेता एवं उपविजेता टीमों को लगभग 5 फीट ऊंची आकर्षक ट्रॉफियां भी प्रदान की जाएंगी।

Betul Local News: विधि विधान से हुआ गायत्री महायज्ञ का समापन

आयोजन में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच एवं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी विभिन्न खेलप्रेमियों के सहयोग से दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। आयोजन समिति प्रमुख रॉबिन सिंह परिहार ने बताया कि 20 अप्रैल को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्ल्ड कप विजेता गुरुदास राउत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण करेंगे। इस आयोजन में एच एम एकता, मां ताप्ती क्रिकेट क्लब, एस आर के क्लब और वी जे वॉरियर्स सहित अन्य टीमों का सहयोग मिल रहा है। समिति के राहुल पवार, अतीक चौहान, करण गोस्वामी, दानिश खान, बलराम चढ़ोकार, बब्बू खान, रजत पवार सहित अन्य सदस्यों ने खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रात्री कालीन क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Comment