Betul Ki Taja Khabar: विश्व नवकार मंत्र दिवस पर मुलताई में भव्य आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                         पारसनाथ मंदिर में किया सामूहिक जाप

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। विश्व स्तर पर मनाए जा रहे पावन पर्व विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर सकल जैन संघ मुलताई द्वारा पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सामूहिक नवकार मंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। इस दौरान मंदिर परिसर पूर्णतः भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्वानों द्वारा नवकार मंत्र का महत्व एवं इतिहास बताया गया। उन्होंने कहा कि नवकार मंत्र जैन धर्म का सबसे प्राचीन एवं मूल मंत्र है, जिसे अनादि काल से अस्तित्व में माना गया है। यह मंत्र किसी एक देव या तीर्थंकर विशेष को नहीं, बल्कि गुणों की आराधना का प्रतीक है। जैन परंपरा के अनुसार, भगवान ऋषभदेव आदि समस्त 24 तीर्थंकरों ने इस सनातन सत्य को जन-जन तक पहुंचाया।

Betul Samachar: पुलिस ने ढाबों और दुकानों से की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

वक्ताओं ने बताया कि नवकार मंत्र में भूतकाल मैं हुए एवं वर्तमान काल के सभी पंच परमेष्ठी अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं साधु को नमन किया जाता है। यह मंत्र आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। हजारों वर्षों से यह मंत्र जैन साधना का आधार रहा है और प्रत्येक शुभ कार्य की शुरुआत इसी से की जाती है। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति, सद्भावना एवं आत्मकल्याण की मंगलकामना की।

Leave a Comment