ग्राहक पंचायत ने की निजी शालाओं में शासन द्वारा अधिकृत पुस्तकों को लागू करने की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                               कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा निजी शालाओं में कक्षा 1 से लेकर 8 तक शासन द्वारा अधिकृत पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कि गई है। ज्ञापन के माध्यम से ललित महतकर, कृष्णा धोटे, अशोक पंवार सहित अन्य लोगों द्वारा कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 तक में अलग अलग पाठ्यक्रम से अध्ययन कराया जा रहा है। निजी स्कूलों के संचालक मनमर्जी से पाठ्यक्रम का चयन कर कमीशन कमाने के उद्देश्य से निजी प्रकार की पुस्तको से अध्यापन कराते है और ये पुस्तके एक निश्चित दुकान पर ही उपलब्ध होती है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत यह मांग करती है कि शासन के निर्देशानुसार पाठ्यक्रम को स्कूलों में पढ़ाया जाए एवं खरीदी की दुकानों के सम्बंध में स्कूलों को कम से कम पांच दुकानें पालको को सुविधा की दृष्टि से अवगत करायी जाए।

Read Also:’ मुलताई की बेटी श्रिया पाटनकर ने की गणित में पीएचडी

उक्त दुकानों पर शासन द्वारा प्रस्तावित पाठक्रम की पुस्तके मिले जिसमें दुकानों द्वारा पालको को अनिवार्य रूप से पुस्तको व कापीयों का बिल प्रदान किया जावे। इसके अलावा आर टी आई के अन्तर्गत निःशुल्क प्रवेश प्राप्त करने वाले बच्चे जो प्रायवेट स्कूलों में चयन के दौरान अध्ययन कर रहे है आर्थिक रूप से सक्षम न होने से स्कूल प्रशासन उन्हे निःशुल्क पुस्तके व कापीया एवं बेग उपलब्ध करवायें । शासन की मंशा भी उन्हे मुख्य धारा में लाने की है अतः उनका किसी अन्य प्रकार से आर्थिक शोषण न हो ।आर टी आई अन्तर्गत बच्चों का जिनका प्रायवेट स्कूल में चयन होता है व ऐसे सभी स्कूल जो नगरीय सीमा से बाहर है जिससे बच्चों को अध्ययन करने में आवागमन में परेशानी होगी ऐसे बच्चों को निःशुल्क स्कूल द्वारा बस की सुविधा प्रदान की जाएजिससे पालको पर आर्थिक बोझ उत्पन्न न हो।

Leave a Comment