सेवानिवृत्त होने पर जोरदार स्वागत आठनेर से सावलमेढा तक डीजे की धुन पर काफिला रवाना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- जिला सहकारिता बैंक के संस्था प्रबंधक रामकिशोर शिवहरे 62 वर्ष की उम्र में आठनेर मुख्यालय की बैंक से सेवानिवृत हुए हैं। रामकिशोर शिवहरे ने अपने संस्था के लिए हमेशा ईमानदारी के साथ अपने कार्य को किया। किसानों से जुड़ी सभी प्रकार की योजना में अग्रणी क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य आज सभी किसानों के बीच में लोकप्रिय है। संस्था प्रबंधक रामकिशोर शिवहरे को सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मचारी ने सफल कार्यकाल के लिए उनको बधाई दी। बैंक शाखा से उनके गृह ग्राम सांवलमेढा तक डीजे की धुन पर काफिला रवाना हुआ। जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ रामकिशोर शिवहरे का जोरदार स्वागत किया गया। संस्था से जुड़े कर्मचारियों में भोजराज गायकवाड़, धरमराज धोटे, भोला सोलंकी, नामदेव, ज्ञानदेव गावंडे, इशाक मनोज ठाकुर, ललीत आजाद, गणेश लहरपुरे, रामदयाल आजाद, विपिन आर्य, हरिद्वार सोंलकी, धीरज लहरपुरे , कन्हैयालाल लहरपुरे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। सावलमेढा में उनके गृह ग्राम में खाटू श्याम भजन संध्या के साथ भोजन व्यवस्था भी रखी है।

BETUL NEWS- पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भैंसदेही बंद

Leave a Comment