5 से 7 दिसंबर तक तीन दिवसीय आयोजन
Betul Latest News/मुलताई। पवित्र नगरी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक माँ ताप्ती मेला इस वर्ष और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। नगर पालिका परिषद द्वारा 5 से 7 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव की औपचारिक घोषणा की गई है।
नगर पालिका कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ ताप्ती मेला स्थानीय परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मेला उल्लास, श्रद्धा और विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि तीनों दिनों के कार्यक्रमों को विशेष आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
Read Also: 5 कुंडिय गायत्री महायज्ञ में राष्ट्र जागरण के संकल्प के साथ दी आहुतियाँ
कार्यक्रम का आयोजन 05 दिसंबर शाम 7 बजे से नगरीय शालेय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ लोकनृत्य, समूहगान, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। 06 दिसंबर को शालेय सांस्कृतिक कार्यक्रम विविध प्रस्तुतियों के साथ जारी रहेंगे। 07 दिसंबर अंतिम दिन “खास शाम” के अंतर्गत ज्योत प्रज्ज्वलन एवं माँ ताप्ती भजन संध्या आयोजित होगी। स्थानीय कलाकारों तथा भजन मंडलियों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग जाएगा। नगर पालिका परिषद मुलताई ने सभी नागरिकों से मेले में शामिल होकर माँ ताप्ती के आशीर्वाद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया है।

