नपाध्यक्ष ने किया मीसाबंदियों एवं परिजनों का सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। नगर के शासकीय नवीन हाई स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मीसा बंदियों सहित उनके परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान सीएमओ विरेन्द्र तिवारी सहित सभापति उपस्थित थे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि एमरजेंसी को काला अध्याय के रूप में देखा जाता है जिसका विरोध करने वालों को जेल भेजा गया था। उन्होने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में यह संविधान की हत्या दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी महेन्द्र नाथ भार्गव, सुधाकर आंबेकर, हरिशंकर मंडले सहित उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभापति महेन्द्र जैन, कुसुम पंवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, नपा उपयंत्री महेश त्रिवेदी की उपस्थिति रही।

Betul Local News: भव्य कलश यात्रा के साथ मां ताप्ती महिमा कथा हुई प्रारंभ

Leave a Comment