Betul Local News- गायत्री प्रज्ञा पीठ ट्रस्ट सांडिया का पुनर्गठन हुआ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। गायत्री परिवार के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ ट्रस्ट सांडिया का पुनर्गठन हुआ। गायत्री परिवार सांडिया के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ का ट्रस्ट मंडल का त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर शांतिकुंज के निर्देशानुसार ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन की प्रक्रिया उपजोंन समन्वयक दिनेश देशमुख जिला समन्वयक डॉक्टर कैलाश वर्मा,जिला सह समन्वयक रवि शंकर पारखे ,अनूप वर्मा उपजोंन समन्वय समिति सदस्य संपत राव धोटे गायत्री परिवार ट्रस्ट मुलताई के मुख्य ट्रस्टी यादव राव निंबालकर तहसील समन्वयक नारायण देशमुख की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित अपने अंग अवयवों से का वाचन संपत राव धोटे द्वारा किया गया। इसके उपरांत उपजोंन समन्वयक दिनेश देशमुख द्वारा शांति कुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित ट्रस्ट मंडल की रीति नीति एवं पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने पर विस्तार से प्रकाश डाला शांति कुंज द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ट्रस्ट मंडल के निर्माण हेतु उपस्थित परिजनों ने कार्यकर्ताओं के नाम प्रस्तावित कर समर्थन किया।

अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज, प्रभारी मंत्री पटेल होगे शामिल

सर्व सम्मति से चयनित नामों का विधिवत संधारण किया गया साथ ही साधना आंदोलन समिति पर्यावरण आंदोलन समिति वित्त समिति एवं संगठन समिति के प्रभारियों का निर्धारण सर्व सम्मति से किया गया। सभी अतिथियों एवं सदस्यों के द्वारा हस्ताक्षर कर नवगठित ट्रस्ट मंडल के अनुमोदन हेतु शांति कुंज भेजा जाएगा । जिला समन्वयक डॉक्टर कैलाश वर्मा जी द्वारा नव निर्वाचित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया तत्पश्चात सभी को पूज्य गुरुदेव के कार्यों को निरंतर करते रहने एवं साधना ,स्वाध्याय, सेवा करते रहने एवं मिलजुल कर सहयोगात्मक रूप से कार्य करते रहने की बात कही।इस अवसर पर सांडिया के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश ठाकरे,यादोराव खाड़े,बाबूराव ठाकरे, ग्राम सरपंच यादोराव , दौलतराव सेल्करी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment