ग्राम पंचायत सवालमेंडा क्षेत्र में अल्प बारिश के चलते ग्रामीणों ने पूजा-पाठ का सहारा लिया
Betul Local News/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- ग्राम पंचायत सवालमेंडा क्षेत्र में अल्प बारिश के चलते ग्रामीण पूजा-पाठ का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों द्वारा लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पूर्णा नदी से पैदल ही जल लाकर शिव मंदिर को जलमग्न किया गया।
पिछले एक पखवाड़े से नहीं हुई है अच्छी बारिश
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग एक पखवाड़े से क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हुई है। अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तो फसलों को नुकसान होगा। इसीलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने और बारिश की मनोकामना के लिए मंदिर को पानी से भरा गया है, जो चौबीस घंटे तक जलमग्न रहेगा।
ग्रामीण युवाओं में उत्साह का माहौल
आयोजन को लेकर ग्रामीण युवाओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस मौके पर भोला मरकाम, सुक्कल टेकाम, कमलेश पोहेकर, अमित श्रीवास्तव, छोटू सरियाम, चमन संगमनेरकर, सुनील बारस्कर, मंगेश बोरवार, राम जावरकर, गोलू भलावी, सोमा धोटे, गोलू कासदेकर, अमोल उईके, आकाश उईके, राजू बोरवार आदि उपस्थित रहे।
अन्य गांवों में भी आयोजन
इसके पहले खोमई, पलासपानी आदि गांवों में भी बारिश को लेकर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा चुका है। ग्रामीणों का मानना है कि भगवान की कृपा से ही अच्छी बारिश हो सकती है और फसलों को बचाया जा सकता है।
बारिश की आवश्यकता
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश की आवश्यकता है ताकि फसलें अच्छी तरह से उग सकें और उनकी जीविका सुरक्षित रह सके। इसीलिए वे भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द ही अच्छी बारिश हो।

