नागपंचमी पर पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव से पूजे गए नाग देवता

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                  त्योहार पर कृषि कार्य रहे बंद, ग्रामीणों के मुलताई नही आने से मंगलवार बाजार प्रभावित

Betul Local News/मुलताई। ग्रामीण अंचलों का प्रमुख त्योहार नागपंचमी नगर सहित पूरे क्षेत्र में मंगलवार पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के नेहरू वार्ड स्थित नागदेव मंदिर में पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर नागदेवता को दूध एवं फूल अर्पित किया वहीं विधि विधान से पूजन किया। दोपहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई जो शाम तक चलती रही। इधर नगर के छोटे छोटे नागदेव मंदिरों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा जिसके लिए एक दिन पूर्व से ही मंदिरों को सजाया गया था। नगर सहित क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने घरों में भी नागदेवता के चित्र का पूजन किया। इस दौरान ग्रामीण अंचलों में विशेष रूप से पारंपरिक व्यंजर गुंजे एवं पपड़ी बनाए गए। इधर ग्रामीण अंचलों में नागपंचमी पर किसानों के द्वारा कृषि कार्य बंद रखा गया साथ ही ग्रामीणों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

Betul Ki Taja Khabar: कलेक्टर महोदय के आदेश पर पेट्रोल पंप की जाँच

नगर में मंगलवार नागपंचमी के कारण ग्रामीण अचंलों से लोग नही पहुंचे जिससे मंगलवार बाजार प्रभावित हुआ। नागपंचमी के कारण अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। बारिश के दौरान ग्रामीण अंचलों में अधिक मात्रा में नाग निकलने से पंचमी पर नागदेवता के पूजन करने की परंपरा है इसलिए विशेष रूप से यह त्योहार ग्रामीण अंचलों में मनाया जाता है।

Leave a Comment