Betul Local News/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के ग्राम बान्डिया बघोली से 22 भाई-बहनों का जत्था टोली नायक कृष्णा पारखे, सतीश उघड़े एवं दुर्गेश वागदरे के नेतृत्व में मंगलवार दक्षिण एक्सप्रेस से शांतिकुंज हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यह जत्था शांतिकुंज में 9 दिवसीय संजीवनी साधना सत्र में भाग लेकर नई ऊर्जा के साथ लौटकर गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के कार्यों को गति प्रदान करेगा। जत्थे को विदा करने उपजोन समन्वय समिति सदस्य संपत राव धोटे, मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर, तहसील समन्वयक नारायण देशमुख सहित अन्य वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान तमिलनाडु से 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ कर लौट रही शांतिकुंज टोली का भी मुलताई रेलवे स्टेशन पर टोली नायक ब्रज मोहन महतो एवं अन्य सदस्यों का स्वागत कर जलपान एवं फल भेंट किए गए।
मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद आंखों की देखभाल जरूरी: डॉ. जितेंद्र अत्रे

