Betul Local News:– विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में बजरंग दल मुलतापी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन सोमवार को बजरंग दल चौक, मुलतापी पर किया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे महाआरती के पश्चात किया जाएगा। इस अवसर पर नगर व आसपास से आने वाली विभिन्न टीमें अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुतियों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विजेता टीम को 11,111 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी एवं आसपास के श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन का लाभ उठाते हैं।

