Betul Local News: जन्माष्टमी पर उत्तम सागर मेले में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                  जन्माष्टमी एवं शिवरात्रि पर लगता है मेला

Betul Local News/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद के पास देवझिरी व डोंगरपुर के पास बागदेव से लगे जंगलों की ऊंची पहाड़ी पर उत्तम सागर नामक पहाड़ी पर वर्ष में दो बार लगता है मेला इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मांसोद ,दतोरा, जामगांव एवं वन विभाग मासोद के सहयोग से मेले में विशाल भंडारे का आयोजन कर मेले में पधारे हजारो श्रद्धालुओ ने माहूर के पत्तो में प्रसाद ग्रहण किया l

दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

इस वर्ष हजोरो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उत्तम सागर की कठीन पहाड़ी पर मासोद से डोगरपुर व देवझिरी से लगी पहाडो से चढ़कर उची चोटी पर स्थित भगवान भोलेनाथ व गणेशजी एवं उत्तमसागर वाले बाबा के रिमझिम बारिश व कोहरे का आनंद लेते हुऐ किऐ दर्शन की पुजा

रोग दूर करने के लिए मांगते हैं मन्नतें

उत्तम सागर की पहाड़ी पर भगवान शिव गणेश जी एवं उत्तम सागर वाले बाबा की प्रतिमा स्थापित है जहां पर मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के श्रद्धालु सैकडो की तादात में आकर पूजा अर्चना करते हैं l

सवासन टेकड़ी पर जन्माष्टमी पर्व पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सरपंच संगीता धोटे ,शिवशंकर अमरूते नामदेव साहू, द्वारा बताया गया कि यहां एक विशेष मान्यता के कारण भक्तो की भीड़ उमड़ती है कहा जाता है कि शरीर पर दाने रूपी मसा आ आते हैं जीसे दूर करने के लिए शिव जी के पास आकर पूजा अर्चना कर चांदी या सोने का मसा चढ़ाने की मन्नत करते हैं और धीरे-धीरे शरीर से मस गायब होने लगती है शरीर के रोग बीमारी दूर होने पर दूसरी बार शिवरात्रि पर जब मेला लगता है तब श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के चरणों में सोने या चांदी का बना मसा अर्पण करते हैं। समिति के सदस्य भाऊराव बिसन्द्रे,पवन जगताप,नामदेव साहू ,ने बताया कि मेले का शुभारंभ तहसीलदार यशवंत सिंह गिन्नारे द्बारा शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मंदिर परिसर मे साफ सफाई कर किया गया जहा पर शनिवार सुबह दुकानदार दुकान लगाने पहुच गऐ वही देर रात श्रद्धालुओं का आवागमन होते रहा रिमझिम बारिश व कोहरे के बीज भक्तो ने पुजन कर हरी भरी वादियो का आनंद लिया ।मेले मे उत्तम व्यवस्था के लिए समिति के सदस्य सहित पुलिस प्रशासन मौजुद रहा।

Leave a Comment