स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज में आधा सैकड़ा बच्चों ने यज्ञोपवित किया धारण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

वैदिक मंत्रो से संपन्न हुआ उपनयन संस्कार

Betul Local News/चिचोली:- नगर के स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज में जारी सामवेद पारायण एवं वैदिक वृष्टि महायज्ञ आयोजन के दूसरे दिन और समाज में होशंगाबाद गुरुकुल से पधारे आर्य विद्वानों की उपस्थिति मे आधा सैकड़ा छोटे बच्चों को यज्ञो पवित संस्कार की दीक्षा वैदिक मंत्रो के माध्यम से दी गईl

Betul Ki Khabar- राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ में प्रदेश संगठन मंत्री बने पटेल

आर्य समाज के प्रधान रोहित आर्य मंत्री क्रांति आर्य ने बताया कि, आर्य समाज से जुड़े परिवार के छोटे बच्चों को विद्यारंभ करने के लिए यज्ञोपवीत संस्कार की दीक्षा दी गई। सनातन वैदिक धर्म मे यह दसवां संस्कार है इस विद्या आरंभ करने से पहले किया जाता है जिसमें विद्यार्थियों को गुरु के पास ले जाया जाता है ताकि वह शास्त्रों और ब्रह्मा का ज्ञान प्राप्त कर सके। यह सनातन वैदिक धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जिससे विद्यार्थियों को ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है! इसे उपनयन संस्कार भी कहा जाता है l

Leave a Comment