Betul Local News: श्री गुरु नानक देव को याद कर निकाली गई प्रभात फेरी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
निशान साहिब लेकर फेरी की अगुवाई की और फूलों की माला चढ़ाई गई। महिला संगतों द्वारा शबद गायन भी प्रस्तुत किया गया।

Betul Local News: सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर के गुरुद्वारे से प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजर रही है। सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर प्रकाश पर्व मनाने का संदेश दिया जा रहा है। सिख समाज की महिलाओं के कीर्तन में मधुर गुरूवाणी से नगर गुंजायमान हो उठा। निशान साहिब की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकली प्रभात फेरी काली चौक मोहल्ला, रेलवे स्टेशन, विडियो चौक, सेंट्रर चौक, इमली मोहल्ला, मेन रोड, अस्पताल चौक से , सराफा मार्केट होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में कीर्तन मंडली द्वारा गुरु नानक देव जी के बताए उपदेशों को अपनाने के संदेश दिए जा रहे हैं।

घोड़ाडोंगरी नगर के गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समुदाय ने उत्साह से प्रभात फेरी निकाली। ढोल-मंजीरे की ध्वनि और भजन गाते हुए नगर में भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का समापन अरदास और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। 26 अक्टूबर से प्रभात फेरी प्रति दिन निकाली जारही है जिसका जगह जगह हर समुदाय द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार किया जा रहा है

गुरू सिंह सभा के पाठी जी द्वारा बताया जा रहा है कि जीवन जीने का सही मार्ग गुरु नानक देव ही दिखाते हैं। प्रभात फेरी में कल तारण गुरु नानक आया, सतगुरु नानक प्रगतया मिटी धुंध जग चानन होया जैसे शब्दों से संगत निहाल हो रहे हैं। प्रभात फेरी शहर के दर्जनों मकान से होकर गुजरने पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सात संगत द्वारा गुरुवाणी कीर्तन से शहर को निहाल किया। प्रभात फेरी में सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा, जोगिंदर सिंह छाबड़ा, तजिंदर सिंह पोपली,सुमित सलूजा, सोनू हरप्रीत खनूजा,जतिन आहूजा रमनजीत सिंह खनूजा, प्रीत पोपली,, सुयश गुल पोपली गुरप्रीत अमन बाबू सपरा,सिंह सालूजा, महिलाएं निर्मल कौर , रतन कौर, नीलम कौर, अमरजीत कौर, मनजीत कौर, अमरजीत कौर, बबीता सपड़ा, ऊषा आहूजा, आशा सपड़ा, अंजू खुराना, सीमा खुराना, निधि सलूजा, गुरुप्रीत कौर खनूजा, प्रियंका आहूजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे शामिल रहे।

Read Also: श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के शुभ अवसर पर हवन, पूजन, सम्मान समारोह दीपदान एवं महाआरती

Leave a Comment